![conscious subconscious mind](/wp-content/uploads/2020/05/subconscious-hi.png)
Conscious, Subconscious and Super-conscious Mind kya hai
Conscious, Subconscious and Superconscious Mind ya मन हमारे दिमाग की 3 अवस्थाएँ होती हैं।
वे एक साथ काम करते हैं और हमारे व्यक्तित्व को बनाते हैं। आप इसे मन के 3 स्तर बोल सकते हैं या हमारी चेतना या जागरूकता के 3 प्रकार हैं। वे सभी समान बात हैं।
एक overall रूप में हम मन को 2 भाग में बाँट सकते हैं। एक चेतन मन यानि conscious mind और दूसरा अवचेतन मन यानि subconscious mind . Super conscious mind हमारे subconscious mind की और गहरी स्थिति होती है।
हमारा चेतन मन/conscious mind भाषा को समझता है। यही कारण है कि यह संदेशों की व्याख्या करने में सक्षम है। लेकिन हमारा अवचेतन मन / subconscious mind किसी भी भाषा को नहीं समझता है। यह हमारे विचारों और भावनाओं से होने वाले शारीरिक गति विधि से समझता है।
Brain यानि दिमाग और mind यानि मन में क्या अंतर है?
हमारा Brain और Mind एक बात नहीं है ।
दिमाग हमारे शरीर का 2% हिस्सा है। यह 25% ऑक्सीजन की खपत करता है। हमारा दिमाग हमारे शरीर के 70% ग्लूकोज और 25% पोषक तत्व की खपत करता हैं। यह एक शारीरिक अंग है जिसे छुआ या देखा जा सकता है। हमारा दिमार एक बहुत मुश्किल और बड़े network से बना है जिसमें 86+ billion neurons / न्यूरॉन्स होते हैं जो हर पल कई संदेशों से गुज़रते हैं।
मन हमारे दिमाग का काम करने का तरीका है। हम अपने मन से चीजों को समझते हैं , उनका मतलब निकालते हैं। हम मन से भावनाओं को महसूस करते है और कई निर्णय लेते हैं।
इस लेख में हम समझेंगे कि मन के कौन से 3 अवस्था /प्रकार होते हैं और उनके क्या कार्य होते हैं।
निम्नलिखित हमारे मन के 3 राज्य / स्तर / प्रकार हैं –
- Conscious Mind / सचेत/ चेतन मन
- Subconscious mind / pre – conscious /अवचेतन
- Super Conscious / Unconscious /अचेतन
![Conscious, Subconscious and Superconscious Mind](/wp-content/uploads/2020/05/subconscious-hi-1.png)
Conscious Mind
यह मन की वर्तमान स्थिति है। जो हमारे आस पास चल रहा होता है वो हम अपने Conscious Mind से समझते है। हमारा Conscious Mind जागरूक/ aware मन है। यह निम्नलिखित कार्यों को करने में मदद करता है:
- समझ – यह चीज़ो को समझने के लिए हमारे sense organs का उपयोग करता है। जैसे देखने के लिए आँखें, महसूस करने के लिए त्वचा, सूंगने के लिए नॉक , स्वाद के लिए जीभ और सुनने के लिए कान।
- निर्णय/ decision लेना
- तार्किक सोच / logical thinking / Analysis
- सही और गलत में अंतर निकाल के न्याय / Judge करना
- इच्छा शक्ति / will power का प्रयोग करना
- महत्वाकांक्षाएँ होना और लक्ष्य/ Goal बनाना
- यह वास्तव में हमारे जीवन को 10% नियंत्रित करता है
उदाहरण – हमारा Conscious Mind सोचता है की हम procrastinate नहीं करेंगे या अपने काम को आगे से नहीं तालेंगे टलेंगे।
यहाँ हमारा Conscious Mind सही और गलत में भेद करता है। फिर यह सही करने का निर्णय लेता है। उसके बाद ये इच्छा शक्ति / Will Power का इस्तेमाल कर के बार बार हमें याद दिलाता है की हमें ये आदत छोड़नी है चाहे जो भी कठिनाई हो।
Subconscious mind / pre – conscious /अवचेतन मन
यह हमारी हाल की या नज़दीक की यादों का भंडार है। उदाहरण के लिए यदि कोई हमसे पूछता है कि हम पिछले सप्ताह क्या कर रहे थे। हमें अपने conscious mind में शायद ये यार न हो। हमें थोड़ा सोचना होगा और अपने subconscious mind से जानकारी निकालनी होगी।
यह हमारे मन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। महत्वाकांक्षाएं रखता है। इसमें निम्नलिखित गतिविधियाँ शामिल हैं:
- मान्यताएं / Belief system
- भावनाएँ और उमंगे / Feelings and Emotions
- आदतें / Habits
- व्यक्तिगत सुरक्षा जैसे आत्म सुरक्षा / Personal security like Self protection
- यह हमारे जीवन को 50 – 60% नियंत्रित करता है।
- जो वास्तविक है और जो हमारी कल्पना है, उसके बीच subconscious अंतर नहीं कर सकता। इसलिए यह हर चीज को सत्य मानता है जिसे वह महसूस करता है।
- बच्चे अपने गर्भ से 7 वर्ष की आयु तक के अपने अवचेतन मन में अधिकांश समय होते हैं क्योंकि वे सब कुछ सच मानते हैं। इसलिए हम कहते हैं कि एक बच्चा शुद्ध है। बच्चा सही या गलत के बीच आसानी से न्याय नहीं कर पाता है।
Unconscious/ Super conscious Mind
हम अपने अचेतन मन तक पहुँचने में सक्षम नहीं हैं। हमारे मन के बहुत सारे कार्य हैं जो हमें पता भी नहीं है कि वह अपने आप हो रहे है।
इसमें दीर्घकालिक यानि long term या अतीत से जुड़ी यादें शामिल हैं जो हमें आज याद नहीं हैं। यह हमारी सभी भावनाएं हैं जो हमारे पैदा होने के समय से जुड़ रही है । हम उन भावनाओं या विचारों को याद नहीं कर सकते लेकिन उन्हें सम्मोहन / hypnosis या गहन ध्यान / deep meditation जैसी पेशेवर मदद के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।
उदाहरण
कई लोगो में नींद में अजीब बातें बोलने की सामान्य घटना देखी जाती है। वे एक गहरी याद हैं जो उन्हें परेशान करती हैं लेकिन जब वे जागते हैं तो वे भूल जाते हैं कि वे क्या कर रहे थे।
कभी-कभी बच्चे डर के अपनी नींद में भागने लगते हैं। कारणों में से एक यह हो सकता है कि बच्चे ने अपने घर में कुछ भयभीत देखा हो, जिसने उसे इस तरह प्रभावित किया हो। लेकिन वह इसके बारे में सचेत नहीं है । वह नहीं जानता कि उसे डर क्यों लगता है। ये उस unconscious मन की यादें हैं जिनको हम नहीं जानते।
Unconscious Mind / Super conscious/ अचेतन मन में निम्नलिखित भाव आते है :
- गहरी यादें / Deep memories
- भय और खुशी ट्रिगर / Fear and happiness triggers
- हमारा व्यक्तित्व / Our personality
- भावनाए और प्रकृति/ Basic emotions, feelings and nature
- यह हमारे जीवन को इसके 30 – 40% तक नियंत्रित करता है
जब हम एक एक स्थिति का सामना करते हैं; हम उसे समझने की कोशिश करते हैं। हम उसके संदेशों का अपनी सोच के हिसाब से अर्थ निकलते है। यदि आवश्यक हो तो कार्रवाई करते हैं। यहां हमारा conscious mind काम कर रहा होता है।
हम अपने subconscious mind तक सोचने, ध्यान करने, व्यायाम करने से पहुंच कर सकते हैं। लेकिन यह एक professional की मदद से मुमकिन होता है। अवचेतन मन हमें चेतन मन के अनुसार हमारी ambitions / महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में मदद करता है।
हमारा unconscious / अचेतन मन बहुत गेहरा है। यहां सभी गहरी यादें शामिल हैं, जो हमें याद नहीं। वोई यहदें हमारे व्यक्तित्व का सबसे बड़ा हिस्सा है।
हम कहते हैं कि basic human emotion /बुनियादी मानवीय भावना नहीं बदलती है। हमारा basic nature हमारे जीवन से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी personality में हमारे माता पिता, दादा दादी और नाना नानी का स्वभाब भी शामिल होता है। बिना पेशेवर मदद के हम उन कड़ियों को नहीं जोड़ पते जो हमारे unconscious mind में जा चुकी है।
![Subconscious(अवचेतन) mind](/wp-content/uploads/2020/04/16-75x75.jpg)
![basic human emotion](/wp-content/uploads/2020/04/basic-emotion-75x75.png)